Showing posts with label Redmi 6 and Redmi 6 Pro. Show all posts
Showing posts with label Redmi 6 and Redmi 6 Pro. Show all posts

Thursday, September 6, 2018

शाओमी ने लॉन्च किए 3 दमदार स्मार्टफोन, जानें कीमत और सारी खूबियां

चाइना की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने ३ नए दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए है. शाओमी भारत में एक नंबर का स्मार्टफोन ब्रांड बन चूका है. शाओमी सस्ते फोन लॉन्च करके भारत में एक नंबर की जगह आसिल कर ली है. कल दिल्ली में हुए इवेंट में शाओमी ने रेडमी 6, रेडमी 6A और रेडमी 6 प्रो लॉन्च किए है. इन तीनों ही स्मार्टफोन्स को दो अलग-अलग वैरिएंट में उतारा गया है.
इनका सेल 10 सितंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न और mi.com पे शुरू होगी. रेडमी 6 प्रो का सेल 11 सितंबर से और रेडमी 6 का सेल 10 सितंबर से शुरू होगा. रेडमी 6A की बिक्री 19  सितंबर से शुरू होगी.

Redmi 6A, Redmi 6 और Redmi 6 Pro की कीमत
रेडमी 6A 2 वैरिएंट में उतारा गया है जिसमे 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये है. वही दूसरा वैरिएंट में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत6,999 रुपये है. रेडमी 6A ब्लू, गोल्ड, ब्लैक, रोज आदि कलर में उपलब्ध होगा.
शाओमी रेडमी 6 प्रो में भी दो वैरिएंट है. पहले वैरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 और दुसरे वैरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जिनकी कीमत 10,999 रुपये और 12,999 होगी. यह फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रेड कलर में उपलब्ध होंगे.
शाओमी रेडमी 6 दो वैरिएंट में लाया गया है. पहले वैरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होगा जिसकी कीमत 7,999 होगी. दुसरे वैरिएंट में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी जिसकी कीमत 9,499 रुपये होगी.यह फोन भी ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में उपलब्ध होंगे.
रेडमी 6 प्रो के स्पेसिफिकेशन
रेडमी 6 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करे तो फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. डिस्प्ले में नॉच दिया गया है. यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 8.0 ओरीओ बेस्ड मीयूआई 9 पे चलेगा. फ़ोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 62   5 प्रोसेसर है जिसका क्लॉक स्पीड 2गीगाहर्ट्ज़ है. ग्राफ़िक्स के लिए, एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है. कैमरा की बात करे तो रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसमे प्राइमरी 12 मेगापिक्सल तो सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल है. जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है. वही फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर के साथ आता है. फोन को पॉवर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं.
रेडमी 6 के स्पेसिफिकेशन
रेडमी 6 और रेडमी 6A में 5.45 इंच का एचडी+ (1440 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है. इस बार रेडमी 6 में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है. जिसका क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है. कैमरा की बात करे तो रियर में 12+5 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है, दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं. फ्रंट में पोर्ट्रेट सेल्फी मोड से लेस 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
रेडमी 6A के स्पेसिफिकेशन
रेडमी 6A में इस बार मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरा की बात करे तो रियर में 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ से लेस 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. वही फ्रंट में सेल्फी के लिए, पोर्ट्रेट मोड से लेस 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. हैंडसेट को पॉवर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह फोन 16 जीबी और 32 जीबी आदि वैरिएंट में उपलब्ध है.
लॉन्च ऑफर
तीनों फोन पे एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी.
आपको यह फोन कैसे लगे जरुर हमे कमेंट करके बताए और बने रहे हमारे साथ टेक्निकल न्यूज़ के लिए. नए टेक्निकल अपडेट के लिए फॉलो करे हमे.

गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कैसे बदले | भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कसा बदलावा

भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर चेंज – Bharat Gas Online Number Kaise Badle नमस्कार दोस्तों, इस  वीडियो  में  हम  आपको  बताने  वाले  है  ...