Friday, June 15, 2018

#फादर्स डे 2018 - फादर्स डे पर अपने पापा को दीजिये यह टेक गिफ्ट

आज फादर्स डे है. फादर्स डे पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व हैं जिसमे पितृत्व, पितृत्व-बंधन तथा समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है. हर किसी के पिता नाराल के तरह बहार से सक्त और अन्दर से मधुर होते है. पिता अपना प्यार कभी दिखता नहीं है, पर हर किसी के पिता उनसे बहुत प्यार करते है. पिता आमिर हो या गरीब लेकिन उनका प्यार एक ही जैसा होता है. वह अपने बच्चो को किसी भी चीज़ की कमी नहीं पड़नी चाइये इसलिए जी तोड़ के मेहनत करते है.
आज फादर्स डे के मौके पर आपके पिता को कुछ गिफ्ट देना चाहते है और आपको कुछ नहीं समझ आ रहा है. आज हम आपको बताएँगे कुछ बैस्ट टेक गिफ्ट जो आप आपके पिता को देकर उन्हें खुश कर सकते है. इस साल, सुनिश्चित करें कि आप उन्हें कुछ ऐसा उपहार दे, जो वह वास्तव में अपने कैबिनेट में हमेशा के लिए इसे संग्रहीत करने के बजाय, लंबे समय तक उस उपहार का इस्तेमाल करे. तो आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टेक गिफ्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी लाइफ को और सरल बना सकती है.
जानिए कुछ बेस्ट टेक गिफ्ट फादर्स डे के लिए
रोलर मिनी - यदि आपके पिता अपनी कार चलाते हैं तो इस फादर्स डे पे उन्हें रोलर मिनी डिवाइस गिफ्ट करे. रोलर मिनी एक ऐसी डिवाइस है जो आपके कार के कई सुविधाओं की पेशकश करती है जैसे कार के स्थान, डायग्नोस्टिक्स, ईंधन स्तर, बैटरी स्वास्थ्य आदि को ट्रैक करना. यह पहले साल के लिए मुफ्त डेटा सदस्यता के साथ एक पूर्व स्थापित सिम कार के साथ आता है. अमेज़न पे आपको यह रोलर मिनी  6012 रूपये में मिल जायेगा.
स्मार्टफोन - फादर्स डे के मौके पर कई ई-कॉम कंपनियां फोन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही है. आपके पिता का के पास अगर सीधा और सिंपल फ़ोन हो और अगर वह काफी समय से एक अच्छा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है. तो आप आपके पिता को अपने बजट का एक अच्छा फ़ोन खरीद कर गिफ्ट दे सकते है.
हेडफोन्स - जिनके पापा को गाने सुनाने और फिल्म देखने का शौक है, वह उनके पापा के लिए एक बढ़िया सा हेडफोन्स खरीदकर अपने पापा को खुश कर सकते है. जिसे वो कहीं भी कभी भी म्‍यूजिक इंज्‍वाय कर सकते हैं. हेडफोन्स में वैसे तो बोस कंपनी के हेडफोन्स सबसे बेहतर होते हैं. उसके बाद सेनहाइज़र के हेडफोन्स अच्छे होते है. अगर आपका बजट कम है तो आप स्कलकैंडी के हेडफोन्स भी गिफ्ट कर सकते हैं.
फिटनेस बैंड- क्या आपके पापा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, तो इस काम को आसान करने के लिए इस फादर्स डे पर आपके पिता को फिटनेस बैंड दे सकते हैं. फिटनेस बैंड एक ऐसा इलेक्ट्रिक गज़ट है जो आपके फिटनेस को मॉनिटर करता है. अपने आप को फिट रखने का यह नया तरीका है. अगर आपके पापा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की कभी-कभी अनदेखी कर देते हैं तो उनके लिए यह बेहतरी गिफ्ट साबित होगा. इसमें आप टॉम-टॉम रनर, फिटबिट, फास्टट्रैक और एमआई कंपनी में से कोई भी जो आपको अच्छा लगे और बजट में आये वह फिटनेस बैंड खरीद सकते है.
जीपीएस डिवाइस - अगर आपके  पापा को कई कई शहरों में काम पड़ता है. उसके लिए अक्सर बहार जाते है. आप आपके पापा को इस फादर्स डे के मौके पर उन्‍हें एक जीपीएस डिवाइस गिफ्ट कर सकते हैं. यह जीपीएस डिवाइस आपके पापा को रास्‍तों को समझने में मदत कर सकती है.

वीवो के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला वीवो Nex और Nex S हुए लॉन्च, जानिए उनके स्पेसिफिकेशन और कीमत

चीन की स्मार्टफोन कंपनी विवो ने अपने कुछ खास फ़ोन चीन में लॉन्च लॉन्च किया है. यह एक खास किस्म के सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है. आपको बता दे की यह फ़ोन 2 वैरिएंट ने लॉन्च किया गया है, एक का नाम वीवो Nex और दुसरे का नाम विवो Nex S है. चीन के शंघाई शहर में 12 जून को आयोजित एक इवेंट में इन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है.
नेक्स चीनी कंपनी विवो का नवीनतम फ्लैगशिप फोन है, और अब तक कंपनी ने केवल अपने घरेलू बाजार में ही उसे लॉन्च किया है. कुछ ही दिनों में यह  यह दुनिया भर के अन्य क्षेत्रों में आएगा, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. इस फ़ोन को लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने लॉन्च की तारीख के साथ टीजर जारी किया था. इस फ़ोन की कुछ जानकारियां फरवरी महीने में लीक हो गई थी.
वीवो Nex और Nex S के फीचर्स
यह दोनों स्मार्टफोन का सबसे बेहतर फीचर उसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है. यह सेल्फी कैमरा ऊपरी हिस्से में 0.8 सेकेंड्स में फ्लिप होकर बाहर आयेगा. यह कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा जो AI को सपोर्ट करता है. रियर कैमरा की अगर बात करे तो, रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है. अब बात करते है प्रोसेसर की, Nex में 710 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर लगाया गया है जबकि वीवो Nex S में स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 845 प्रोसेसर दिया गया है. Nex स्मार्टफोन में 6जीबी रैम और 128जीबी मेमोरी दी गई है, वही NexS में 8जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी दी गई है. यह दोनों फोन एक बेजल लेस स्मार्टफोन है जिसमें 1.8 एमएम का साइड और 4.3 एमएम की बॉटम बेजल दिया गया है. इन दोनों स्मार्टफोन में 6.59 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 2316 x 1080 पिक्सल है. इस दोनों फ़ोन में 4000 mah की बैटरी दी गई है. यह दोनों फ़ोन में एंड्राइड 8.1 ओरेओ बेस्ड फन टच ओएस 4.0 दिया गया है.
वीवो Nex और Nex S की कीमत
अब बात करते है इन दोनों फ़ोन के कीमत की, Nex S की कीमत 4,498 युआन (करीब 47,500 रुपये) और वीवो Nex की कीमत 3,898 युआन (लगभग 41,050 रुपये) है.

Tuesday, May 29, 2018

निपाह वायरस क्या है, जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीके


निपाह वायरस ने पुरे भारत में खलबली मचा दी है. इस वायरस की वजह से केरला में कई लोगो की मौत हो गई है. केरला से सुरु हुए इस निपाह वायरस का खौफ पुरे भारत में फ़ैल गया है. निपाह वायरस पर काबू  पाने के लिए सरकार ने कंट्रोल रूम खोले है, जो 24 घंटे काम करेंगे.  केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लोगों को निपाह वायरस से बचने के तरीकों को अपनाने की अपील की है. 
निपाह वायरस क्या है?
यह वायरस तेजी से उभर रहा है, जो जानवरों और इंसानों में गंभीर बीमारी को जन्म देता है. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के मुताबिक निपाह वायरस (NiV) एक ऐसा वायरस है जो जानवरों से इंसानों में फैल सकता है. यह जानवरों और इंसानों दोनों में गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. इस वायरस का मुख्‍य स्रोत फ्रूट बैट यानी कि वैसे चमगादड़ हैं जो फल खाते हैं. ऐसे चमगादड़ों को  फ्लाइंग फॉक्स के नाम से भी जाना जाता है. यह वायरस सबसे पहले १९९८ में मलेशिया के कम्पंग सुंगाई निपाह से पता चला था. और उस वक्त इस वायरस को निपाह नाम दिया गया. उस वक़्त इस बीमारी के वाहक सूअर बनते थे. 2004 में बांग्लादेश  में कुछ लोग इस वायरस की चपेट में आए. सेंटर फ़ॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार निपाह वायरस का इंफ़ेक्शन एंसेफ़्लाइटिस से जुड़ा है, जिसमें दिमाग़ को नुक़सान होता है.
निपाह वायरस के लक्षण क्या?
इस वायरस की चपेट में आने के बाद 24-48 घंटों में मरीज़ कोमा में पहुंच सकता है.
इस वायरस की 5 से 14 दिन तक चपेट में आने के बाद ये वायरस तीन से 14 दिन तक तेज़ बुख़ार और सिरदर्द की वजह बन सकता है.
इस वायरस के इंफ़ेक्शन की वजह से पहले पहले सांस लेने में समस्या होती है और कुछ मरीज़ों में न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें भी होती हैं.
तेज़ बुखार और सिरदर्द होता है. इसके साथ साथ दिमाग में सूजन होने लगता है. मांसपेशियों में दर्द होता है.
निपाह वायरस के कैसे बचाव करे?
पक्षियो ने खाए हुए फल न खाएं. 
इस वायरस से पीड़ित व्यक्ति के के पास न जाएं जो इस वायरस से पीड़ित हो.
इस वायरस के कारन,जिनकी मौत हुई है, उनके शव से भी दूर रहें.
आपको अगर बुखार हो तो अस्पताल जाएं.
चमगादड़ों की लार या पेशाब के संपर्क में न आएं. खासकर पेड़ से गिरे फलों को खाने से बचें. इसके अलावा संक्रमित सुअर और इंसानों के संपर्क में न आएं. जिन इलाकों में निपाह वायरस फैल गया है वहां जाने से बचें.
इस वायरस का कोई वैक्‍सीन अभी तक बनी नहीं है. 

Thursday, May 24, 2018

INSTALL DOLBY DIGITAL ATMOS in COOLPAD NOTE 3 or coolpad note 3 lite

नमस्कार दोस्तों, आज इस विडियो में आपको बताने जायेंगे की coolpad note 3 पे dolby atmos कैसे इनस्टॉल करे.
इसके लिए आपका फ़ोन root होना जररू है दोस्तों, और अपने आपके फ़ोन में twrp recovery इनस्टॉल की होनी चायिये.
अगर अपने आपका फ़ोन root नहीं किया होगा तो  नीचे दी गयी लिंक से अब देख सकते है की coolpad note ३ को root कैसे करते है.
तो चले जानते है की आपको अपने coolpad note ३ पे dolby atmos कैसे इनस्टॉल करे.
१.डिस्क्रिप्शन पे जो लिंक दी गयी है वहा से dolby atmos download करके आपके SD कार्ड में ले लीजिये.
2.download dobly atmos from below google drive link.

 https://drive.google.com/open?id=0B5raHn4L5kLuUlRBUG8wal91UGM
२.आपके फ़ोन को स्विच ऑफ करके recovery मोड में ओं करे . recovery मोड में जाने के लिए पॉवर बटन और वॉल्यूम up बटन एकसाथ दबाए रखे. जैसे हो फ़ोन चालू होता है पॉवर बटन छोड़ दे.
३. twrp recovery में आने के बाद सबसे पहले आपको आपकी rom का बैकअप लेके रखना होगा. अगर कुछ भी होता है तो आप इस बैकअप की मदत से फिर से आपका फ़ोन restore कर सकते है.
४. बैकअप लेके के बाद wipe में जेक dalwik और cache partion wipe करे.
५. उसके बाद इनस्टॉल आप्शन में जाके dolby atmos की zip फाइल को इनस्टॉल करे.
६. इनस्टॉल करने के बाद फिर से cache और dalwik swip करे और system रिबूट करे.
७.मित्रो, आपका फ़ोन पहले थोडा टाइम लेगा. १० मिनट तक भी ले सकता है तब तक wait करे.


FOR ANY QUERY COMMENT BELOW          

Wednesday, May 23, 2018

फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई एप्पल वीक सेल, आईफोन खरीदने का सबसे बढ़िया मौका

भारत के सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर एप्पल वीक की शुरुआत की है. इस ऑफर में एप्पल के कुछ चुनिंदा iPhone मॉडल्स, iPad मॉडल्स, ऐपल वॉच, मैकबुक और बाकी ऐपल प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट्स और ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इस ऑफर में ग्राहकों एयरपॉड्स और ऐपल टीवी पर डिस्काउंट मिल रहा है.  फ्लिपकार्ट पर 21 मई  से शुरू होकर ये सेल 27 मई तक जारी रहेगी. इसके साथ फ्लिपकार्ट चुनिंदा  एप्पल प्रोडक्ट्स पे 50% तक अतिरिक्त एश्योर्ड बायबैक मिल रहा है.


इस ऑफर में एप्पल iPhone 6s (32GB) सेल के दौरान 33,999 रुपये में मिल रहा है जिसकी रियल कीमत 40,000 रुपये है. iPhone 6 (32GB) 23,999 मिल रहा है जिसकी रियल कीमत 29,500 रुपये है.iPhone SE (32GB) उसकी रियल कीमत 26,000 है वह इस ऑफर में सिर्फ 17,999 में मिल रहा है. iPhone 7 (32GB) मिल रहा है 46,999 में इसकी रियल कीमत 49,000 है.
इसी तरह iPhone 8 और iPhone 8 Plus अब 67,999 रुपये की जगह 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में किए जा रहे हैं. आईफोन के अलावा वाई-फाई वाला iPad 2017 (32GB) मॉडल 22,900 रुपये में मिल रहा है जिसकी रियल कीमत 28,000 रुपये है. इस सेल में एप्पल वॉच सीरीज 1  22,900 में और सीरीज 3, 29,900 रुपये की कीमत पर मिल रही है. एप्पल वॉच सीरीज 2 आउट ऑफ स्टॉक है.फ्लिपकार्ट सेल में एप्पल मैकबुक एयर की कीमत 55,990 रुपये से शुरू है. सेल के दौरान ईयरपॉड को 1,899 रुपये और एप्पल टीवी (32GB) को 14,698 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ऐपल वीक सेल में फ्लिपकार्ट आपको आईफोन X 89,000 रुपये के बजाय 85,999 रुपये में ऑफर कर रहा है. इस ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड को कुछ  चुनिंदा स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये के कैशबैक का फायदा मिलनेवाला है. इसी के साथ फ्लिपकार्ट आईफोन के कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर 50 पर्सेंट तक बाइबैक गारंटी दे रहा है. ऐपल और फ्लिपकार्ट इस तरह के सेल तकरीबन हर महीने लेकर आते हैं

Wednesday, May 16, 2018

यूसी न्यूज़ पर पोस्ट लिखकर पैसे कमाये, जाने कैसे

नमस्कार, दोस्तों इन्टरनेट तो अब हर किसी के पास है पर जॉब हर किसी के पास नहीं है रहेगा तभी सैलरी कम होगी. कुछ लोगो को यह नहीं पता की इन्टरनेट का इस्तेमाल करके आप ऑनलाइन भी काम कर सकते है.अगर आप कहीं नौकरी कर रहें हो तो आप अपनी नौकरी के सभी पैसों को बचा सकते हो और यूसी न्यूज़ से अपना खर्चा निकाल सकते हो.

आपने अगर यूसी ब्राउज़र इस्तेमाल किया होगा तो आपको यूसी न्यूज़ के बारे में पता ही होगा. आप में अगर कुछ भी विषय पे लिखने की काबिलियत है तो आप भी यूसी न्यूज़ से बहुत सारे पैसे कमा सकते है. उसके लिए आपके पास सिर्फ जरुरत है लिखने की काबिलियत  और पैन कार्ड. यहां पर कई लाख लोग हर रोज कुछ ना कुछ पढते रहते हैं. यह कम्पनी Alibaba.com का ही एक प्रोग्राम है. जो आपको एक जगह ही बहुत सारी जानकारी प्रदान कराती है.
इस विडियो में आपको जो सब कुछ जानकारी दी गयी है जिसके द्वारा आप यूसी न्यूज़ पे पैसे कमा सकते है

Tuesday, April 10, 2018

एलजी जी7 जल्द ही होगा भारत में भी उपलब्ध, जानिए स्पेसिफिकेशन और क़ीमत के बारे में!

नमस्कार दोस्तों, एलजी कम्पनी जी7 थिंकक्यू(thinQ) मोबाइल जल्दी ही भारत में लॉन्च करनेवाली है. एलजी के ऑफिसियल ब्लॉग पे कहा गया है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2 मई को न्यूयॉर्क में एलजी जी7 थिंकक्यू का अनावरण करनेवाले है. यह पहली बार थिनक्यू ब्रांड जी सीरीज में लागू किया गया है. थिनक्यू एक ब्रांड है जो एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के लक्ष्य को दर्शाता है और ग्राहक के हर चीजें का ध्यान रखता है.
ऐसा सामने आ रहा है कि यह स्मार्टफोन AI(आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस) क्षमताओं के साथ बेहतर कॅमेरा एक्सपीरियंस से लैस होगा. इस स्मार्टफोन को 2 मई को न्यूयॉर्क और 3 मई को सीओल में लॉन्च किया जायेंगा. एलजी के कोरिया ऑफिसियल ब्लोग पे कहा गया ही कि इस फोन मी जादा ध्यान AI पे दिया गया है. इस स्मार्टफोन में डेडिकेटेड AI बटन मौजूद होगा और एलजी जी7 स्नैपड्रैगन 845 से लैस होगा. TechRadar की रिपोर्ट के अनुसार, इस फ़ोन में notch फीचर मौजूद हो सकता है और इस डिवाइस में एलईडी और सेल्फी कैमरा भी मौजूद होगा. फोटो लीक हुए है उसके लगता है की एक स्मार्टफोन में १८:९ डिस्प्ले मौजूद होगा जो notch से लैस होगा. स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845, 4GB रैम और 64GB बिल्ट-इन स्टोरेज से लैस होगा। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस का 6GB रैम वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है. इस फ़ोन का यूआई एंड्राइड के साथ मिलकर कम करेगा. यह फ़ोन एंड्राइड 7.1 नौगट में चलेगा. ५.८ इंच का फुल एच.डी. डिस्प्ले दिया होगा. एलजी जी 7 को दोहरी 16 + 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आने की अफवाह है, जिसमें एफ / 1.5 एपर्चर है. इस फ़ोन में आईरिस स्कैनर भी होगा हेसी अफवाह है जैसे की आपको बाता दे की सैमसंग ने अपना S8 में आईरिस स्कैनर लगाया है. इसकी क़ीमत का अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग ५५०००-६०००० के दरम्यान रहेंगी.

गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कैसे बदले | भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कसा बदलावा

भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर चेंज – Bharat Gas Online Number Kaise Badle नमस्कार दोस्तों, इस  वीडियो  में  हम  आपको  बताने  वाले  है  ...