Tuesday, August 14, 2018

जानिए, कैसे अब घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम डाल सकते है

अब हर किसी के पास आधार कार्ड की ही तरह एक मतदाता पहचान पत्र होगा. इसके साथ ही आप अब घर बैठे ही मतदाता पहचान पत्र बनवा सकेंगे और उसकी त्रुटियों को ठीक करवा सकते हैं. इआरओ नेट के माध्यम से मतदताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में जोडऩे, हटाने, त्रुटि का निराकरण कराने से संबंधित कार्य किया जा सकेगा.
जानिए, कैसे ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम जोड़े
1. सबसे पहले वह डॉक्यूमेंट की ज़ेरॉक्स कर ले और उसके उपर खुद की साइन करे. उन डॉक्यूमेंट को स्कैन करके रखे.
2. तो भारत सरकार की वेबसाइट http://www.nvsp.in वेब ब्राउज़र पे ओपन करे

3. वेबसाइट खुलने पर वहा पे "अप्लाई ऑनलाइन फॉर रजिस्ट्रेशन ऑफ़ न्यू वोटर" आप्शन पे क्लिक करे.
4. क्लिक करने के बाद 6 नंबर का फॉर्म ओपन होगा.
5. उसके बाद फॉर्म किस भाषा में भरना है वह चूने.
6. उसके बाद आपका राज्य चुन के अपना जिल्हा चूने. उसके बाद आपका वह निर्वाचन-क्षेत्र चूने जिसमे आप आपका नाम जोड़ना चाहते है.
7. यदि आप पहली बार वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ रहे तो पहला आप्शन चूने. जिन्हें अपना नाम एक निर्वाचन-क्षेत्र से निकाल के दुसरे निर्वाचन-क्षेत्र में डालना है वह दूसरा आप्शन सेलेक्ट करे.
8. उसके बाद आपको आपका नाम, उपनाम, अपने पिता का नाम भरे.
9. उसके बाद नातेदार से सबंध सेलेक्ट करे और जन्मतिथि को नोद करे.
10. उसके बाद आपको लिंग सेलेक्ट करके अपना वर्तमान पत्ता के साथ साथ अगर स्थायी पत्ता भर दे.
11. उसके बाद आपको ईमेल और फोन नंबर भरे और उसके बाद जो डॉक्यूमेंट हमने स्कैन करके रखे है वह यहाँ पे अपलोड करना होगा.

12. उसके बाद घोषणा पत्र में अपना गाव, जिल्हा और राज्य चुन के स्थान में अपना स्थान भरे.
13. बॉक्स में दिया गया नंबर जैसे दिया गया है वैसे ही साइड के बॉक्स में भरके 'भेजे' पे क्लिक करे.
जैसे ही आप भेजे पर क्लिक करते है आपका आवेदन सबमिट हो जायेगा.
इस वेबसाइट के माध्यम से मतदाता अपना नाम जोडऩे के लिए पोर्टल पर ऑन लाइन प्रपत्र-6, मतदाता सूची में नाम विलोपित करने के लिए प्रपत्र-7, विधानसभा अंतर्गत एक स्थान से दूसरे स्थान स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 ए को ऑन लाइन दाखिल कर सकते हैं.
दाखिल किए गए आवेदनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए उन्हें अलर्ट मैसेज मोबाइल एवं ई-मेल से मिलेगा.
उपर दिया गया विडियो देख के आपको अधिक अच्छे तरीके से ध्यान में आयेगा.

Saturday, August 11, 2018

जी नेटवर्क के चैनल जिओ टीवी पे अब नही दिखेगे, जानिए

नमस्कार दोस्तों, अगर आप जिओ टीवी पे जी नेटवर्क के चैनल देखते होगे तो आपके लिए यह बहुत ही बुरी खबर है. ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ के प्रमुख सुभाष चंद्र ने घोषित किया ही जी नेटवर्क के सभी चैनल हम जिओ टीवी से हटा रहे है क्यों की अग्रीमेंट की कीमत पर जिओ और जी नेटवर्क में समझोता नही हुआ.
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने 35 लाइव टीवी चैनलों सहित मुकेश अंबानीकृत रिलायंस जियो से अपनी सारी सामग्री हटा दी है और कीमत पर एक समझौते पर पहुंचने में विफल होने के बाद 2 लाख घंटे से ज्यादा वीडियो मांग पर सामग्री को हटा दिया है.  सोमवार 6 अगस्त को, ज़ी मैनेजमेंट ने रिलायंस जियो डिजिटल सर्विसेज से सभी कन्टेन्ट वापस लेने का फैसला किया. जिओ और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बीच 2016 में यह करार हुआ था जिसके तहत जी के सभी चैनल जिओ टीवी पे देखे जा रहे थे.
जियो टीवी ऐप  के माध्यम से यूजर्स लाइव टीवी चैनलों को देख सकते है और चैनल के पिछले 7 दिन के प्रोग्राम भी देख सकते है. ज़ी ने अपने लाइब्रेरी कन्टेन्ट भी हटाया है जैसे की नॉन एयर शोज और मूवीज जो जिओ मूवी एप्प पे दिखाई देते थे. जियो बहुत तेजी से बढ़ गया है और आज 215 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हैं. कई ग्राहक जियो टीवी पर लाइव टीवी चैनल का उपभोग करते हैं.
वास्तव में, यह जियो टीवी पे 2,400 मिलियन जीबी प्रति माह डेटा खपत होता है, वही जिओ के प्लेटफार्म पे 3,400 मिलियन घंटे इस रफ़्तार से हर महीने में विडियो कन्टेन्ट देखी जाती है.
टेक्निकल न्यूज़ के लिए हम से जुड़े. फॉलो करे हमारे चैनल को.

Friday, August 3, 2018

whatsapp का खुनी गेम मोमो से जान का खतरा, बच्चे है इसके निशाने पर

दो साल पहले एक खुनी ब्लू वेल चैलेंज आया था. रूस से शुरू इस गेम ने  दुनियाभर में कई बच्चे की जान ली थी. जिसकी वजह से दुनियाभर में मा-बाप दहशत में थे. अब उसी तरह मोमो गेम ने पूरी दुनिया में कई बच्चो की जान ले ली है. यह खतरनाक गेम किशोरों और बच्चों को अपना निशाना बनाने की कोशिश में है. इस गेम ने अर्जेंटीना, मैक्सिको, अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में हाहाकार मचा के रखा है. इस गेम को "मोमो चैलेंज" कहा जाता है. इस गेम को किसने बनाया है इसकी अभी तक जानकारी नही मिली है.

ब्लू वेल  गेम ने भारत के साथ साथ दुनिया भर में कई बच्चों ने ख़ुदकुशी की थी. मोमो गेम से उसी तरह का खतरा पैदा होने की आशका निर्माण होने की संभावना है. इस गेम में  यूजर को हिंसक तस्वीरें भेजी जाती हैं. अगर कोई इस गेम को खेलने से मना करता है तो उसे धमकाया जाता है. इस गेम में जापानी कलाकार मिदोरी हायाशी ने बनायीं हुई डरावनी तस्वीर इस्तेमाल की जाती है. पर इस गेम से उनका कोई लेना देना नहीं है. अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक 12 साल की लड़की ने इसी गेम के कारन खुदखुशी करने की आशका है.
क्या है मोमो चैलेंज?
मोमो चैलेंज एक whatsapp नंबर है जो मोमो चैलेंज के नाम से वायरल हो रहा है. आप को बता दे की जो भी इस नंबर से बात करता है, वह सुसाइड करने के लिए मजबूर हो जाता है. unknown नंबर से आपको डरावने इमेज सेंड किए जाते है. एरिया कोड से पता चलता है की यह एक जापान का नंबर है. बहुत गंदे गंदे खून के भी विडियो भेज के बच्चो के मन पे असर करनेवाले विडियो भेजते है.
कैसे काम करता है ये?
खबरों से पता चला है की सबसे पहले एक अजात नंबर पर मेसेज करने का चैलेंज दिया जाता है. इस नंबर के चैलेंज स्वीकार न करने पे यूजर को डराया जाता है, उन्हें कहा जाता है की उनकी निजी जानकारी उसके पास है और यूजर को चैलेंज पूरा करने को कहा जाता है. और इसी तरह बच्चे इनके ज़ासे में आके खुदखुशी कर लेते है.
अभी तक यह गेम भारत में आया नहीं है पर सोशल मीडिया में माध्यम से भारत में आने की आशंका है.
कैसे बचाए बच्चो को इस गेम से 

  • मा-पिता अपने बच्चों के ऊपर ध्यान दे की वह कोई unknown नंबर से मेसेज आने पे उसके साथ चैट ना करे.
  • उस नंबर को ब्लॉक कर दे.
  • अगर बच्चे के बिहेवियर में बदलाव आता है, जैसे की अपने में ही खोया रहना, शांत रहना, अचानक से खाना पीना छोड़ देना इत्यादी बदलाव अगर नजर आते है तो मनोरोग विशेषज्ञ की मदद लें.

Thursday, August 2, 2018

3 डिस्प्ले, 2 प्रोसेसर, 2 बैटरी और 6 कैमरावाला धांसू स्मार्टफोन, कीमत जानके होगे हैरान

नमस्कार दोस्तों, क्या अपने 3 डिस्प्ले वाला फोन की कल्पना की है. हांगकांग की कंपनी Turing Space ने तीन डिस्प्ले वाला  पेश किया. कंपनी ने इस फ़ोन का नाम 'हबलफोन (HubblePhone)' रखा है. इसका नाम हबल स्पेस टेलीस्कोप के नाम पर रखा गया है. इस फोन को जून 2020 में लॉन्च करनेवाले है. अब बात करते है फोन की कीमत कि इस फोन की कीमत 2,750 डॉलर (करीब 1,08,800 रूपये) होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. लौन्चिंग के वक्त इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते है.
 हबलफोन के स्पेसिफिकेशन
इस फ़ोन में 3 AMOLDED डिस्प्ले होगे जिनमे से पहली स्क्रीन 11.81 इंच की होगी, दूसरी स्क्रीन 5.44 इंच की होगी और दिसरा डिस्प्ले 5.41 इंच का होगा. इसके अलावा, हबल फोन में कम से कम तीन ऑपरेटिंग सिस्टम होंगे. पहला एंड्रॉइड पी, ट्यूरिंग केप्लरियन ओएस होगा जो फोन के शीर्ष भाग में दिखाया जाएगा जबकि सेलफिश 3 ओएस मुख्य स्क्रीन पे मोजूद होगी. यह फोन को चलने के लिए 2 स्नैपड्रैगन 855 के पॉवरफुल प्रोसेसर मौजूद होगे जो AR और VR तकनीक से सक्षम होगे. हालांकि इस पॉवर का प्रोसेसर अभी तक क्वालकॉम ने नहीं बनाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि 2019 तक ये प्रोसेसर बनकर तैयार हो जाएगा. यह फोन 5G के साथ साथ 2G,3G और 4G को सपोर्ट करेगा.
अब बात करते है कैमरा की फोन में लगभग 6 कैमरे लगे है. जिनमे प्राइमरी कैमरा  कैमरा 60 मेगापिक्सल का होगा और बाकि 5 कैमरे 12 मेगापिक्सेल के होगे. इसके अलावा, इस फोन में 2 बैटरी लगी होगी जिसमे से पहली बैटरी 3300mAh और दूसरी बैटरी  2800mAh की होगी. कंपनी ने इस फोन का एक विडियो यूट्यूब पे पोस्ट किया है.
यह फोन में ड्यूल 8 जीबी रैम दी गई है. यह एक वाटरप्रूफ फोन होगा जो  IP68 रेटिंग के साथ आएगा. कम्पनी का दावा है की यह फोन लिप रीडिंग करके कमांड लेने में सक्षम होगा. इसी के साथ फोन में फिंगरप्रिंट सेन्सर होगा. फोन में 256+256 जीबी ऐसा ड्यूल स्टोरेज दिया जायेगा.
इस फोन में अजीबो गरीब फीचर होगे. इस फोन में और भी चमत्कारी फीचर आने की संभावना है. इस फोन को लॉन्च में बाद देखने में काफी उत्सुकता होगी. इस फोन की अधिक जानकारी के लिए विडियो देखे.

Thursday, July 26, 2018

वॉट्सऐप पर अब देख सकते है ट्रेन का लाइव स्टेटस और बुकिंग की जानकारी, ऐसे करे पता

नमस्कार दोस्तों, इंडियन रेल्वे ने एक और सुविधा वॉट्सऐप पे शुरू की है. इस सुविधा के माध्यम से आप किसी भी ट्रेन का लाइव लोकेशन देख सकते है और इसी तरह, इस नंबर पर आप अपना PNR नंबर भेजकर अपनी ट्रेन बुकिंग के डिटेल्स जान सकते हैं. अब आपको इसके लिए अलग अलग एप्स या किसी नंबर पे फोन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. वॉट्सऐप पे ही अब अपनी ट्रेन का लाइव लोकेशन पता कर सकते है. इसके लिए इंडियन रेल्वे ने ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी MakeMyTrip (मेकमाय ट्रिप) के साथ साझेदारी की है. इसमें आपको एक नंबर पर वॉट्सऐप करके किसी भी ट्रेन या PNR की जानकारी मिल जाएगी.

इस तरह देखे, आपकी ट्रेन कहां तक पहुंची
यह सर्विस के माध्यम से दोस्तों, अब आप घर बैठे पता कर सकते है की ट्रेन कहा तक पहुंची है, और कौनसे प्लेटफार्म नंबर पे आने वाली है.
  • पहले आपको ट्रेन की मौजूदा स्थिति जाने के लिए आपके मोबाइल में 7349389104 नंबर सेव करना होगा.
  • वॉट्सऐप ओपन करके अपने जो नंबर सेव किया है उसका चैट विंडो खोलें. 
  • इसके बाद आपको जिस ट्रेन की जानकारी हासिल करना चाहते हैं उसका नंबर डालें. अपने अगर टिकेट बुक किया है तो ट्रेन नंबर आपको आपके टिकेट पे भी मिल जायेगा. 
  • अपने सेंड किए ट्रेन नंबर पे दो टिक आने ने आपका मेसेज उनके सर्वर को मिल जाता है उसके 10 सेकेंड के भीतर में आपको आपकी ट्रेन की जानकारी मिल जाएगी.
  • इसी प्रकार से आप अपना पीएनआर नंबर डाल कर अपने बुकिंग स्टेटस की जानकारी भी पा सकते हैं. 

आपका PNR नंबर उन्हें मिलते ही अपनी ट्रेन बुकिंग के डिटेल्स मिल जाएगी. इस तरह आप पता कर सकते है कि आपकी सीट कंफर्म हुई है या नहीं.
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा जरुर कमेंट करे और टेक्निकल न्यूज़ के लिए हमे फॉलो करे

Tuesday, July 24, 2018

जियो ने लॉन्च किया 99 में अनलिमिटेड डाटा का प्लान, जिसमे मिलेगा हर दिन 500 एमबी डेटा


रिलायंस जियो ने फिछले हफ्ते नया जियो फोन लॉन्च किया था. इस फोन के साथ कंपनी ने Monsoon Hungama Offer शुक्रवार से शुरू कर दी है. इसके साथ ही कंपनी ने Jio Phone यूजर्स के लिए नया रीचार्ज ऑफर लॉन्च किया है. इसी ऑफर के साथ कंपनी ने सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए नया 99 रुपये का प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान का लाभ सिर्फ जियो फोन यूजर्स ही उठा सकते है. इस प्लान में आपको पुरे महीने के लिए डाटा दिया जायेगा.
कंपनी ने यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रख के बनाया है जो जादा डाटा यूज़ नही करते. जो यूजर्स रोजाना 1 जीबी से कम डाटा यूज़ करते है, उनके लिए यह प्लान काफी लाभदायक है. इस प्लान को पेश करते समय कंपनी ने दावा किया कि इसकी वजह से यूजर्स के महीने के खर्च में सीधे-सीधे 50 फीसदी की कमी आएगी.
इस प्लान की कीमत मात्र 99 रुपए रखी गई है. इस प्लान की वैलिडिटी 28  दिनों की होगी. प्लान में जियो के यूजर्स को रोजाना 500 एमबी डाटा दिया जायेगा. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ रोजाना 300 एसएमएस भी फ्री मिलेगे. बहुत ही अच्छा प्लान जियो ने लॉन्च किया है. कंपनी का पुराना 49 और 153 रूपये वाले प्लान भी जारी रहेंगे. कुछ यूजर्स को 49 प्लान में डाटा कम पड़ता था उनके लिए यह प्लान लॉन्च किया गया है.
एयरटेल 99 रूपये के प्लान में 2 जीबी डाटा के साथ साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस फ्री देती है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन ही है. वही आईडिया 75 के प्लान में 1 जीबी डाटा के साथ 300 मिनट (लोकल एंड एसटीडी)और 100 एसएमएस फ्री मिलते है. इस सभी प्लान की अगर तुलना करे तो जियो इसमें बाजी मार देता है.

सैमसंग ने इन 5 स्मार्टफोन की कीमत कर दी कम, जानें नई कीमत

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने अपने एक या दो नहीं बल्कि 5 स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कमी की है. अगर आप भी सैमसंग के स्मार्टफोन के फैन हैं और नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इससे सही मौका और दूसरा कोई नहीं होगा.
सैमसंग की मुश्किले रेडमी ने बड़ा दी है और स्मार्टफोन के मार्केट में काफी टफ कम्पटीशन दिखाई दे रही है. जिसके कारन इसके स्मार्टफोन्स के खरीददारों में काफी कमी आई है. इसी के कारन सैमसंग ने अपने कही स्मार्टफोन की कीमत में काफी कटौती की है. पिछले महीने में भी कंपनी ने 6 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की थी.
सैमसंग ने पिछले महीने में लॉन्च किया हुवा सैमसंग गैलेक्सी J4 की कीमत 500 रूपये से कम करके 9,490 कर दी है. पहले इसकी कीमत 9,990 रूपये थी. यह 2 जीबी वैरिएंट के स्मार्टफोन की कीमत कम हुई है. इस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन कि अगर बात करे तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा , एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा , 3000 एमएएच की बैटरी, 5.5 इंच एचडी  सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. फोन में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 और 2 जीबी रैम है. फोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है जिसे 256 जीबी तक बड़ा सकते है.
दूसरा स्मार्टफोन है सैमसंग गैलेक्सी J7 Duo है जिसकी लॉन्च के समय कीमत कंपनी ने 16,990 रुपये रखी थी. वही फोन अब फ्लिप्कार्ट पे 14,990 रुपये में मिल रहा है. या ऑफर के तहत कीमत कम हुई है, रिटेल स्टोर में आपको यह फोन रियल कीमत में ही मिलेगा. इस तरह आपको फ्लिप्कार्ट में  3,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट पे यह फोन मिलेगा. इस फोन की स्पेसिफिकेशन कि अगर बात करे तो इस फोन में  5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले, 3,000 एमएएच की बैटरी, रियर में 13MP + 5MP का ड्यूल कैमरा, फ्रंट में  8MP कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है. फ़ोन में 4GB रैम, 32GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर रन करता है.
फ्लिप्कार्ट पे सैमसंग गैलेक्सी J7 प्राइम 2 की कीमत  1000 रूपये से कम करके 12,990 रूपये कर दी है. इस फोन की लॉन्च कीमत 13,990 थी. इस फोन में इस फोन में डुअल सिम, 3300mAh, एंड्रॉयड नूगट, 5.50 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा है.
सैमसंग ने पिछले साल भारत में जुलाई महीने में सैमसंग गैलेक्सी J7 नेक्स्ट (3GB + 32GB) स्मार्टफोन को 11,490 रूपए में पेश किया था. लेकिन इस फोन को आप 10990 रूपये में अमेज़न या paytm मॉल से खरीद सकते है. सैमसंग गैलेक्सी J7 नेक्स्ट मैटल बॉडी डिजाइन और 5.5-इंच HD सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ है, जिसका रेज्योलेशन 720 x 1280 पिक्सल है. इस फोन में 1.6GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 3GB, 32 जीबी इन्टरनल स्टोरेज, 3000mAh की बैटरी, एंड्रायड 7.0 नोगट दिया गया है.
सैमसंग ने अपने सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) के कीमत में काफी कटौती की है. अब सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2018) की कीमत 7,690 रूपये है. जब यह फोन भारत में लॉन्च हुआ था तब उसकी कीमत  8190 रूपये थी.
आपको अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर शेयर करे और कमेंट करके बताए की कौनसा फोन लेना आप पसंद करेंगे और टेक्निकल जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे.

गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कैसे बदले | भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कसा बदलावा

भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर चेंज – Bharat Gas Online Number Kaise Badle नमस्कार दोस्तों, इस  वीडियो  में  हम  आपको  बताने  वाले  है  ...