Tuesday, August 28, 2018

Realme 2 भारत में लॉन्च, 8,990 की कीमत के साथ नौच डिस्प्ले


निर्माता कंपनी ओप्पो ने आज अपना नया स्मार्टफोन Realme 2 पेश किया है. इस फोन की खासियत है कि इस फोन में नौच डिस्प्ले दिया गया है. यह Realme 1 का अपग्रेडेड वर्जन है. इस फोन का पहला सेल 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे से  फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा.
Realme 2 कि स्पेसिफिकेशन
आप को बता दे कि इस फोन में दमदार स्नेपड्रेगन 450 प्रोसेसर दिया है. फोन में  6.2 इंच का FHD+ नौच डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है. फोन को पॉवर देने के लिए फोन में 4230 mah कि बैटरी दी गई है. गर कैमरा की बात करे तो रियर में 13MP+2MP का डबल कैमरा और फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा होगा. Realme 2 ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पे चलेगा. कैमरा के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
Realme 2 स्मार्टफोन की कीमत और ऑफर
कंपनी ने इसके 2 वेरिएंट लॉन्च किए हैं. एक वेरिएंट में 3GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसकी कीमत 8,990 रूपये है. वहीं दूसरे वेरिएंट में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसकी कीमत 10,990 रूपये है. अगर आप यह फोन HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते है तो आपको 750 रूपये का कैशबैक मिलेगा.
क्या Realme 2 भी भारतीय बाजार में सक्सेस होगा? नीचे कमेंट करके हमें जरुर बताएं. नीचे Like और Follow के बटन को दबाना न भूलें.

Tuesday, August 14, 2018

कॉसमॉस बैंक के सर्वर पर अबतक का सबसे बड़ा साइबर अटैक, 94 करोड़ की हुई लूट

पुणे के गणेशखिंड रोड पे कॉसमॉस बैंक का एटीएम सर्वर है. इसी सर्वर पे हैकर ने साइबर हल्ला करके करीब करीब  15 हजार से अधिक व्यवहार करके व्हिसा और रुपे कार्ड अटैक से पुरे बैंकिंग दुनिया में खलबल मच गई है.
यह घटना 11 अगस्त को दुपेर 3 से रात के 10 और 13 अगस्त के सुबह साडे ग्यारहा बजे हुई थी. खबरों से पता चला है कि 11 अगस्त को हुए साइबर अटैक में कैनाडा सहित 24 देशो से सिर्फ 2 घंटे में 80 करोड़ रूपये का निकले गए. वही 13 अगस्त को दुपेर 13 करोड़ 92 लाख रूपये कुछ ही मिनट में हौंगकॉग के एक खाते में जमा किए गए और जल्दी से उन पैसो को उस अकाउंट से निकाला भी गया.
इस बात पे बैंक के एक सीनियर ने कहा की शनिवार को जब यह साइबर अटैक हुआ, तब एक ही समय में बहुत इंटरनेशनल व्यवहार होते देख के व्हिसा कार्ड देनेवाली कंपनी ने यह घटना रिज़र्व बैंक को बताई. उसी वक्त रिज़र्व बैंक ने कॉसमॉस बैंक को अलर्ट किया.
इस साइबर अटैक के खिलाफ बैंक के चेयरमैन सुहास सुभाष गोखले (उम्र 53) ने चतुश्रुगी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज की है. केस में  एक वक्ती और हौंगकॉग की कंपनी ए.एल.एम. ट्रेडिंग लिमिटेड कंपनी पे गुन्हा नोद किया गया है. 
अधिक जानकारी के लिए बने रहे हमारे चैनल के साथ.

जानिए, कैसे अब घर बैठे वोटर लिस्ट में अपना नाम डाल सकते है

अब हर किसी के पास आधार कार्ड की ही तरह एक मतदाता पहचान पत्र होगा. इसके साथ ही आप अब घर बैठे ही मतदाता पहचान पत्र बनवा सकेंगे और उसकी त्रुटियों को ठीक करवा सकते हैं. इआरओ नेट के माध्यम से मतदताओं द्वारा अपना नाम मतदाता सूची में जोडऩे, हटाने, त्रुटि का निराकरण कराने से संबंधित कार्य किया जा सकेगा.
जानिए, कैसे ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम जोड़े
1. सबसे पहले वह डॉक्यूमेंट की ज़ेरॉक्स कर ले और उसके उपर खुद की साइन करे. उन डॉक्यूमेंट को स्कैन करके रखे.
2. तो भारत सरकार की वेबसाइट http://www.nvsp.in वेब ब्राउज़र पे ओपन करे

3. वेबसाइट खुलने पर वहा पे "अप्लाई ऑनलाइन फॉर रजिस्ट्रेशन ऑफ़ न्यू वोटर" आप्शन पे क्लिक करे.
4. क्लिक करने के बाद 6 नंबर का फॉर्म ओपन होगा.
5. उसके बाद फॉर्म किस भाषा में भरना है वह चूने.
6. उसके बाद आपका राज्य चुन के अपना जिल्हा चूने. उसके बाद आपका वह निर्वाचन-क्षेत्र चूने जिसमे आप आपका नाम जोड़ना चाहते है.
7. यदि आप पहली बार वोटर लिस्ट में अपना नाम जोड़ रहे तो पहला आप्शन चूने. जिन्हें अपना नाम एक निर्वाचन-क्षेत्र से निकाल के दुसरे निर्वाचन-क्षेत्र में डालना है वह दूसरा आप्शन सेलेक्ट करे.
8. उसके बाद आपको आपका नाम, उपनाम, अपने पिता का नाम भरे.
9. उसके बाद नातेदार से सबंध सेलेक्ट करे और जन्मतिथि को नोद करे.
10. उसके बाद आपको लिंग सेलेक्ट करके अपना वर्तमान पत्ता के साथ साथ अगर स्थायी पत्ता भर दे.
11. उसके बाद आपको ईमेल और फोन नंबर भरे और उसके बाद जो डॉक्यूमेंट हमने स्कैन करके रखे है वह यहाँ पे अपलोड करना होगा.

12. उसके बाद घोषणा पत्र में अपना गाव, जिल्हा और राज्य चुन के स्थान में अपना स्थान भरे.
13. बॉक्स में दिया गया नंबर जैसे दिया गया है वैसे ही साइड के बॉक्स में भरके 'भेजे' पे क्लिक करे.
जैसे ही आप भेजे पर क्लिक करते है आपका आवेदन सबमिट हो जायेगा.
इस वेबसाइट के माध्यम से मतदाता अपना नाम जोडऩे के लिए पोर्टल पर ऑन लाइन प्रपत्र-6, मतदाता सूची में नाम विलोपित करने के लिए प्रपत्र-7, विधानसभा अंतर्गत एक स्थान से दूसरे स्थान स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 ए को ऑन लाइन दाखिल कर सकते हैं.
दाखिल किए गए आवेदनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी के लिए उन्हें अलर्ट मैसेज मोबाइल एवं ई-मेल से मिलेगा.
उपर दिया गया विडियो देख के आपको अधिक अच्छे तरीके से ध्यान में आयेगा.

Saturday, August 11, 2018

जी नेटवर्क के चैनल जिओ टीवी पे अब नही दिखेगे, जानिए

नमस्कार दोस्तों, अगर आप जिओ टीवी पे जी नेटवर्क के चैनल देखते होगे तो आपके लिए यह बहुत ही बुरी खबर है. ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज़ के प्रमुख सुभाष चंद्र ने घोषित किया ही जी नेटवर्क के सभी चैनल हम जिओ टीवी से हटा रहे है क्यों की अग्रीमेंट की कीमत पर जिओ और जी नेटवर्क में समझोता नही हुआ.
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने 35 लाइव टीवी चैनलों सहित मुकेश अंबानीकृत रिलायंस जियो से अपनी सारी सामग्री हटा दी है और कीमत पर एक समझौते पर पहुंचने में विफल होने के बाद 2 लाख घंटे से ज्यादा वीडियो मांग पर सामग्री को हटा दिया है.  सोमवार 6 अगस्त को, ज़ी मैनेजमेंट ने रिलायंस जियो डिजिटल सर्विसेज से सभी कन्टेन्ट वापस लेने का फैसला किया. जिओ और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के बीच 2016 में यह करार हुआ था जिसके तहत जी के सभी चैनल जिओ टीवी पे देखे जा रहे थे.
जियो टीवी ऐप  के माध्यम से यूजर्स लाइव टीवी चैनलों को देख सकते है और चैनल के पिछले 7 दिन के प्रोग्राम भी देख सकते है. ज़ी ने अपने लाइब्रेरी कन्टेन्ट भी हटाया है जैसे की नॉन एयर शोज और मूवीज जो जिओ मूवी एप्प पे दिखाई देते थे. जियो बहुत तेजी से बढ़ गया है और आज 215 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हैं. कई ग्राहक जियो टीवी पर लाइव टीवी चैनल का उपभोग करते हैं.
वास्तव में, यह जियो टीवी पे 2,400 मिलियन जीबी प्रति माह डेटा खपत होता है, वही जिओ के प्लेटफार्म पे 3,400 मिलियन घंटे इस रफ़्तार से हर महीने में विडियो कन्टेन्ट देखी जाती है.
टेक्निकल न्यूज़ के लिए हम से जुड़े. फॉलो करे हमारे चैनल को.

Friday, August 3, 2018

whatsapp का खुनी गेम मोमो से जान का खतरा, बच्चे है इसके निशाने पर

दो साल पहले एक खुनी ब्लू वेल चैलेंज आया था. रूस से शुरू इस गेम ने  दुनियाभर में कई बच्चे की जान ली थी. जिसकी वजह से दुनियाभर में मा-बाप दहशत में थे. अब उसी तरह मोमो गेम ने पूरी दुनिया में कई बच्चो की जान ले ली है. यह खतरनाक गेम किशोरों और बच्चों को अपना निशाना बनाने की कोशिश में है. इस गेम ने अर्जेंटीना, मैक्सिको, अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में हाहाकार मचा के रखा है. इस गेम को "मोमो चैलेंज" कहा जाता है. इस गेम को किसने बनाया है इसकी अभी तक जानकारी नही मिली है.

ब्लू वेल  गेम ने भारत के साथ साथ दुनिया भर में कई बच्चों ने ख़ुदकुशी की थी. मोमो गेम से उसी तरह का खतरा पैदा होने की आशका निर्माण होने की संभावना है. इस गेम में  यूजर को हिंसक तस्वीरें भेजी जाती हैं. अगर कोई इस गेम को खेलने से मना करता है तो उसे धमकाया जाता है. इस गेम में जापानी कलाकार मिदोरी हायाशी ने बनायीं हुई डरावनी तस्वीर इस्तेमाल की जाती है. पर इस गेम से उनका कोई लेना देना नहीं है. अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक 12 साल की लड़की ने इसी गेम के कारन खुदखुशी करने की आशका है.
क्या है मोमो चैलेंज?
मोमो चैलेंज एक whatsapp नंबर है जो मोमो चैलेंज के नाम से वायरल हो रहा है. आप को बता दे की जो भी इस नंबर से बात करता है, वह सुसाइड करने के लिए मजबूर हो जाता है. unknown नंबर से आपको डरावने इमेज सेंड किए जाते है. एरिया कोड से पता चलता है की यह एक जापान का नंबर है. बहुत गंदे गंदे खून के भी विडियो भेज के बच्चो के मन पे असर करनेवाले विडियो भेजते है.
कैसे काम करता है ये?
खबरों से पता चला है की सबसे पहले एक अजात नंबर पर मेसेज करने का चैलेंज दिया जाता है. इस नंबर के चैलेंज स्वीकार न करने पे यूजर को डराया जाता है, उन्हें कहा जाता है की उनकी निजी जानकारी उसके पास है और यूजर को चैलेंज पूरा करने को कहा जाता है. और इसी तरह बच्चे इनके ज़ासे में आके खुदखुशी कर लेते है.
अभी तक यह गेम भारत में आया नहीं है पर सोशल मीडिया में माध्यम से भारत में आने की आशंका है.
कैसे बचाए बच्चो को इस गेम से 

  • मा-पिता अपने बच्चों के ऊपर ध्यान दे की वह कोई unknown नंबर से मेसेज आने पे उसके साथ चैट ना करे.
  • उस नंबर को ब्लॉक कर दे.
  • अगर बच्चे के बिहेवियर में बदलाव आता है, जैसे की अपने में ही खोया रहना, शांत रहना, अचानक से खाना पीना छोड़ देना इत्यादी बदलाव अगर नजर आते है तो मनोरोग विशेषज्ञ की मदद लें.

Thursday, August 2, 2018

3 डिस्प्ले, 2 प्रोसेसर, 2 बैटरी और 6 कैमरावाला धांसू स्मार्टफोन, कीमत जानके होगे हैरान

नमस्कार दोस्तों, क्या अपने 3 डिस्प्ले वाला फोन की कल्पना की है. हांगकांग की कंपनी Turing Space ने तीन डिस्प्ले वाला  पेश किया. कंपनी ने इस फ़ोन का नाम 'हबलफोन (HubblePhone)' रखा है. इसका नाम हबल स्पेस टेलीस्कोप के नाम पर रखा गया है. इस फोन को जून 2020 में लॉन्च करनेवाले है. अब बात करते है फोन की कीमत कि इस फोन की कीमत 2,750 डॉलर (करीब 1,08,800 रूपये) होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. लौन्चिंग के वक्त इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते है.
 हबलफोन के स्पेसिफिकेशन
इस फ़ोन में 3 AMOLDED डिस्प्ले होगे जिनमे से पहली स्क्रीन 11.81 इंच की होगी, दूसरी स्क्रीन 5.44 इंच की होगी और दिसरा डिस्प्ले 5.41 इंच का होगा. इसके अलावा, हबल फोन में कम से कम तीन ऑपरेटिंग सिस्टम होंगे. पहला एंड्रॉइड पी, ट्यूरिंग केप्लरियन ओएस होगा जो फोन के शीर्ष भाग में दिखाया जाएगा जबकि सेलफिश 3 ओएस मुख्य स्क्रीन पे मोजूद होगी. यह फोन को चलने के लिए 2 स्नैपड्रैगन 855 के पॉवरफुल प्रोसेसर मौजूद होगे जो AR और VR तकनीक से सक्षम होगे. हालांकि इस पॉवर का प्रोसेसर अभी तक क्वालकॉम ने नहीं बनाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि 2019 तक ये प्रोसेसर बनकर तैयार हो जाएगा. यह फोन 5G के साथ साथ 2G,3G और 4G को सपोर्ट करेगा.
अब बात करते है कैमरा की फोन में लगभग 6 कैमरे लगे है. जिनमे प्राइमरी कैमरा  कैमरा 60 मेगापिक्सल का होगा और बाकि 5 कैमरे 12 मेगापिक्सेल के होगे. इसके अलावा, इस फोन में 2 बैटरी लगी होगी जिसमे से पहली बैटरी 3300mAh और दूसरी बैटरी  2800mAh की होगी. कंपनी ने इस फोन का एक विडियो यूट्यूब पे पोस्ट किया है.
यह फोन में ड्यूल 8 जीबी रैम दी गई है. यह एक वाटरप्रूफ फोन होगा जो  IP68 रेटिंग के साथ आएगा. कम्पनी का दावा है की यह फोन लिप रीडिंग करके कमांड लेने में सक्षम होगा. इसी के साथ फोन में फिंगरप्रिंट सेन्सर होगा. फोन में 256+256 जीबी ऐसा ड्यूल स्टोरेज दिया जायेगा.
इस फोन में अजीबो गरीब फीचर होगे. इस फोन में और भी चमत्कारी फीचर आने की संभावना है. इस फोन को लॉन्च में बाद देखने में काफी उत्सुकता होगी. इस फोन की अधिक जानकारी के लिए विडियो देखे.

Thursday, July 26, 2018

वॉट्सऐप पर अब देख सकते है ट्रेन का लाइव स्टेटस और बुकिंग की जानकारी, ऐसे करे पता

नमस्कार दोस्तों, इंडियन रेल्वे ने एक और सुविधा वॉट्सऐप पे शुरू की है. इस सुविधा के माध्यम से आप किसी भी ट्रेन का लाइव लोकेशन देख सकते है और इसी तरह, इस नंबर पर आप अपना PNR नंबर भेजकर अपनी ट्रेन बुकिंग के डिटेल्स जान सकते हैं. अब आपको इसके लिए अलग अलग एप्स या किसी नंबर पे फोन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. वॉट्सऐप पे ही अब अपनी ट्रेन का लाइव लोकेशन पता कर सकते है. इसके लिए इंडियन रेल्वे ने ऑनलाइन ट्रेवल कंपनी MakeMyTrip (मेकमाय ट्रिप) के साथ साझेदारी की है. इसमें आपको एक नंबर पर वॉट्सऐप करके किसी भी ट्रेन या PNR की जानकारी मिल जाएगी.

इस तरह देखे, आपकी ट्रेन कहां तक पहुंची
यह सर्विस के माध्यम से दोस्तों, अब आप घर बैठे पता कर सकते है की ट्रेन कहा तक पहुंची है, और कौनसे प्लेटफार्म नंबर पे आने वाली है.
  • पहले आपको ट्रेन की मौजूदा स्थिति जाने के लिए आपके मोबाइल में 7349389104 नंबर सेव करना होगा.
  • वॉट्सऐप ओपन करके अपने जो नंबर सेव किया है उसका चैट विंडो खोलें. 
  • इसके बाद आपको जिस ट्रेन की जानकारी हासिल करना चाहते हैं उसका नंबर डालें. अपने अगर टिकेट बुक किया है तो ट्रेन नंबर आपको आपके टिकेट पे भी मिल जायेगा. 
  • अपने सेंड किए ट्रेन नंबर पे दो टिक आने ने आपका मेसेज उनके सर्वर को मिल जाता है उसके 10 सेकेंड के भीतर में आपको आपकी ट्रेन की जानकारी मिल जाएगी.
  • इसी प्रकार से आप अपना पीएनआर नंबर डाल कर अपने बुकिंग स्टेटस की जानकारी भी पा सकते हैं. 

आपका PNR नंबर उन्हें मिलते ही अपनी ट्रेन बुकिंग के डिटेल्स मिल जाएगी. इस तरह आप पता कर सकते है कि आपकी सीट कंफर्म हुई है या नहीं.
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा जरुर कमेंट करे और टेक्निकल न्यूज़ के लिए हमे फॉलो करे

गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कैसे बदले | भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कसा बदलावा

भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर चेंज – Bharat Gas Online Number Kaise Badle नमस्कार दोस्तों, इस  वीडियो  में  हम  आपको  बताने  वाले  है  ...