Wednesday, July 18, 2018

बीएसएनएल यूजर्स के लिए खुश खबर, आपको मिल रहा है 1500 GB डाटा

बीएसएनएल ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को खुश करने के लिए अब हर महीने 1500 जीबी डाटा देनेवाली है.  माना जाता है की यह बदलाव रिलायंस के जियो  गीगा फाइबर सर्विस को टक्कर देने के लिए किया गया है. फिछले हफ्ते मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में जियो गीगाफाइबर की घोषणा की गई थी. उसी के बाद सभी ब्रॉडबैंड सर्विस देनेवाली कंपनी को अपने प्लान में बदलाव करने शुरू कर दिए. सभी कंपनियों को धसका लगा है कि जियो गीगा फाइबर सस्ता प्लान देके उनके ग्राहक ना छीन ले. इसी लिए बीएसएनएल ने अपने प्लान में बदलाव किए और इसका फायदा उनके ग्राहकों हो होगा.
अब बीएसएनएल के ग्राहक हर महीने 1500 जीबी डाटा यूज़ कर सकते है. इसी प्लान में ग्राहकों को पहले 1000 जीबी डाटा दिया जाता था. बीएसएनएल का यह प्लान 4,999 रुपये में आता है. पर जादा खुश होने की जरुरत नहीं है दोस्तों, यह प्लान सिर्फ चेन्नई सर्किल के लिए ही दिया गया है. बाकि सर्किल के यूजर को 1000 जीबी ही डाटा मिलेगा. इस प्लान में 100  एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलता है. प्लान का डाटा ख़त्म होने के बाद यूजर को  mbps का स्पीड मिलेगा. इस प्लान में फ्री वॉयस कॉल की सुविधा दे रहा है जिसमें एक ईमेल आईडी और 5 जीबी का डेटा फ्री दिया जाएगा.
आप को बता दे कि कंपनी ने 4,999 प्लान के साथ 5 अन्य प्लान भी पेश किए हैं. 999 रूपये से लेके 2,999 रूपये के सभी प्लान में बदलाव किए गए है. 999 रुपए में चेन्नई सर्किल में 60Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलेगा. इस स्पीड से सिर्फ 250 जीबी डाटा मिलेगा. 1299, 1699, 1999 और 2999 रुपए के प्लान में 80Mbps की स्पीड दी जा रही है. 1299 रुपए प्लान में  400GB डाटा, 1699 रुपए के प्लान में 550GB डाटा, 1999 रुपए के प्लान में 800GB डाटा और 2999 रुपए के प्लान में 900GB डाटा मिल रहा है. इन सभी प्लान का डाटा ख़त्म होने के बाद यूजर जो 2Mbps की स्पीड मिलेगी. अब देखना होगा की बीएसएनएल के इन प्लान को टक्कर देने के लिए एयरटेल और जियो कौनसा प्लान लेके आते है.
आपको अगर यह आर्टिकल अच्छा लगा तो जरुर हमे फॉलो करे.

Tuesday, July 17, 2018

20 साल इंस्टेंट मैसेजिंग पे राज करने वाला याहू मैसेंजर हुआ बंद





इस समय था जब हर किसी के मोबाइल और डेस्कटॉप में याहू मैसेंजर ने खास जगह बना ली थी. मैसेजिंग की दुनिया में यह मैसेंजर क्रांति लेके आया था वही मैसेंजर अब बंद होने जा रहा है. याहू ने 17 जुलाई से अपनी मैसेजिंग सर्विस याहू मैसेंजर को बंद कर दिया है. याहू ने कहा है की हमारे कही लॉयल यूजर है जिन्होंने सबसे पहले याहू मैसेंजर का इस्तेमाल किया था वह यूजर्स कोई मैसेंजर का इस्तेमाल करना चाहेंगे तो उनके लिए हमारा नया मैसेजिंग एप लेके आए है.जिसे याहू स्क्विरल के नाम से जाना जाएगा और जो फिलहाल बीटा वर्जन के रूप में मौजूद है.


याहू मैसेंजर, आज के जमाने के स्मार्ट इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस जैसे WhatsApp, Snapchat और फेसबुक मैसेंजर के जमाने में सर्वाइव नहीं कर पाया. याहू ने यूजर्स को बीते छह महीनों की चैट हिस्ट्री डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दिया है.
आज कल जैसे बिना WhatsApp के मोबाइल और इन्टरनेट का इस्तेमाल करने का सोच भी नही सकता है उसी तरह एक समय था जब कंप्यूटर और इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों के पास याहू मैसेंजर न होने की कल्पना नहीं की जा सकती थी.
याहू मैसेंजर की शुरुवात और सफर 
  • 9 मार्च, 1998 - याहू पेजर नाम से हुआ लॉन्च
  • 21 जून, 1999 - याहू पेजर का नाम याहू मैसेंजर बदल के किया रीलॉन्च
  • 2001- 11 मिलिनयन यूजर हो गए थे याहू मैसेंजर के
  • 2007- 62 मिलियन यूजर हो गए थे याहू मैसेंजर के
  • 2009 - 122.6 मिलियन यूजर हो गए थे याहू मैसेंजर के
  • 2012 - मैसेंजर से पब्लिक चैट रूम हटाया गया
  • 2014 - गेम हटाए गए
  • 2015 - अनसेंड फीचर के साथ मैसेंजर का नया वर्जन आया
  • 17 जुलाई 2018 - याहू मैसेंजर शट डाउन

इस तरह रहा याहू मैसेंजर का सफ़र, इंस्टेंट मैसेजिंग की दुनिया के बादशाह बने और बाद में समय के साथ टेक्निकल बदलाव और ग्राहकों के हिसाब से खुद को ना बदल पाने के कारन याहू पीछे पड़ गया था. बहुत लोगो की याहू मैसेंजर के साथ यादे जुडी हुई है. पहली बार किसी ने अपने दोस्तों को या गर्ल फ्रेंड को मेसेज करने के लिए इसका इस्तेमाल किया होगा. बहुत लोग इसको जरुर मिस करेंगे.

क्या आप भी याहू मैसेंजर के यूजर थे, क्या अपने भी सबसे पहले इसका इस्तेमाल किया था, याहू मैसेंजर बंद होने पे आपको कैसा लग रहा है, आपकी यादे जरुर कमेंट में हमारे साथ शेयर करे.

Tuesday, July 10, 2018

स्मार्टफोन के ये सीक्रेट कोड आपको जरूर जानने चाहिए

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको बताने जा रहे है एंड्राइड मोबाइल का वह सीक्रेट जो सिर्फ कुछ ही लोग जानते है. आप में से कई लोग एंड्राइड फोन यूज करते होंगे लेकिन आप को आपके मोबाइल में कुछ सीक्रेट कोड्स होते है इसकी जानकारी ही नहीं होती. आप सोच रहे होंगे कि यह सीक्रेट कोड क्या काम करते होंगे. इस सीक्रेट कोड का इस्तेमाल करके आप आपके फोन की पूरी जानकारी पा सकते है. कही बार  दुकानदार आपसे फोन के फीचर्स के बारे में बताता कुछ और है और आपको फोन में मिलता कुछ और है पर आपको अगर यह सीक्रेट कोड पता होंगे तो आपको कोई भी बेवकूफ नही बना सकता है.
1. *43#: अगर आपका कॉल शुरू है और दूसरा कॉल वेटिंग में नही आता तो यह सीक्रेट कोड आपके काम पे आयेगा. इस कोड की मदद से आप अपने फोन में कॉल वेटिंग सर्विस चालू कर सकते हैं, वहीं #43# डायल करके उसे बंद भी कर सकते हैं.
2. *#*#4636#*#* : इस कोड से आप फोन की पूरी जानकारी जान सकते हैं. जैसे- बैटरी, मोबाइल की डिटेल, वाई-फाई दी जानकारी, ऐप यूजेज सहित कई सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस कोड का इस्तेमाल करके आप आपके फोन की बैटरी की पूरी जानकारी मिल सकती है. आपकी मोबाइल की बैटरी का वोल्टेज, तापमान, बैटरी का प्रकार, बैटरी की हेल्थ इत्यादी इनफार्मेशन आपको मिल जाएगी.
फ़ोन इनफार्मेशन से आप आपके सिम कार्ड की सिंगल स्ट्रेंथ, IMEI नंबर, आपका लोकेशन, या सिम कार्ड का नेटवर्क 4G या 2G या 3G भी कर सकते है. यूसेज statistics का आप्शन पे आपको पता चलेगा की कौनसा अप्प जादा यूज़ किया है. WLAN इनफार्मेशन के आप्शन में आपको आपके wifi की पूरी जानकारी मिलेगी. wifi का मैक एड्रेस यहाँ से मिल जायेगा आपको.

3.*#21#: इस कोड से आप जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है. बहुत बार क्या होता है कि आपके कॉल दुसरे नंबर पे हैकर फॉरवर्ड कर देते है तो इस नंबर से आप जान सकते है की आपके मोबाइल पे कॉल forwarding शुरू है या नही.



4. *#06#: हर मोबाइल की पहचान उसके IMEI नंबर से होती है. IMEI नंबर एक 14 डिजिट का एक नंबर होता है जो आपको पता होना बहुत जरुरी है. जब आपका फोन खो जाता है तो पोलिस आपके फोन को इसी नंबर से ट्रैक करती है.
5. #31#: अगर आपको आपके फोन की कॉलर ID छुपानी है तो उसके लिए #31# कीपैड से डायल करे और उसके बाद आपको स्क्रीन पे कॉलर ID Disabled का मेसेज आएगा. कॉलर ID फिर से शुरु करने के लिए आपको *31# डायल करना होगा. डायल करने के बाद आपको स्क्रीन पे कॉलर ID Enabled का मेसेज आएगा.

6. ##002#: इस कोड की मदद से एंड्रॉयड फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते है.अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है तो आप इस कोड को डायल कर सकते हैं.

7. *2767*3855# : इस कोड को डायल करने आपका फोन रिसेट हो जाएगा। फोन मेमोरी डिलीट हो जाएगी.इस कोड का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही यूज करें। अन्यथा आपके फोन का डाटा खत्म हो सकता है.
8. *#*#0842#*#* : इस कोड की मदद से फोन का वाइब्रेशन टेस्ट किया जाता है.
9. *#*#34971539#*#*: यह कोड फोन के कैमरे के बारे में पूरी जानकारी देता है.
नोट- एंड्रॉयड वर्जन के अनुसार कुछ कोड काम कर सकते हैं और कुछ नहीं.

आपके मोबाइल में कौनसे कौनसे कोड ने काम किया यह कमेंट करके जरुर बताए और हमे फॉलो करे टेक्निकल न्यूज़ के लिए.

Monday, July 9, 2018

Jio Phone 2 हुवा लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन



Jio Phone 2
रिलायंस जियो के सर्वेसर्वा मुकेश अंबानी ने पिछले साल जियो के सिम लाकर टेलिकॉम सेक्टर में इन्टरनेट क्रांति निर्माण कर दी थी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को मुंबई के मातृश्री सभागार में रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम 2018 (RIL AGM 2018) का आयोजन किया था. इस एजीएम में मुकेश अंबानी ने बहुप्रतीक्षित जियो गीगा फाइबर (Jio Giga fiber) और जियो फोन 2 (Jio Phone 2) से पर्दा उठाया. यह जियो फोन 2  भारतीय मार्केट में 15 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा. 2018 की एजीएम् में कंपनी ने इशारा किया है कि वह डीटीएच सेवा भी जल्द शुरू करेगी.

कैसा होगा जियो फोन 2 जानिए फीचर
जियो फोन 2 में जियो फोन के मुकाबले बड़ा क्वर्टी कीपैड और बहुत सारे नए फीचर्स मिलने वाले है. जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में डुअल सिम, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. फोन में 2 MP का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है. इस फोन की कीमत 2,999 रूपये होगी. जियो फोन में फोर वे नेविगेशन की के साथ साथ वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है. फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी उपल्ध होंगे. लेकिंग इस फोन से आप वाई-फाई हॉटस्पॉट नहीं बना सकते. बहुत से लोग इसी चीज़ का इन्तेजार कर रहे थे लेकिन जियो ने उनको निराश कर दिया है. इस फोन में वाई-फाई हॉटस्पॉट देना चाहिए था.
जियो फोन से कितना अलग होगा जियो फोन 2 जानिए
जियो फ़ोन 2 में बड़ा वाला क्वैर्टी कीपैड दिया गया है जिसके कारन जल्द टाइपिंग करने में आसानी होगी. जियो फोन में सिंपल T9 कीपैड था. आपको बता दे की पिछले साल जियो ने 1500 में 4G जिओ फोन लाया था. पर उस फोन में यूट्यूब और व्हाट्सऐप नहीं चलते थे. इवेंट में ईशा और आकाश अंबानी ने बताया कि जियो फ़ोन 2  में आपको यूट्यूब, व्हाट्सऐप और फेसबुक के तीन बड़े ऐप जैसी सुविधा मिलेगी. नया जियो फ़ोन 2 में डुअल सिम काम करेंगे जो पुराना फ़ोन था उसमे सिर्फ जियो का 4G सिम ही चलता था. जियो फोन 2 में वीओएलटीई के साथ वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा जिसके मदत से वाई-फाई कालिंग की जा सकती है.
मानसून हंगामा ऑफर क्या है?
इस फोन के ऊपर से प्रदा उठाने के बाद कंपनी ने मानसून हंगामा ऑफर की भी पेश की है. इस ऑफर की तहत  जियो फोन उपभोक्ता महज 501 रुपये देकर और अपना पुराना जियो फोन लौटाकर नया जियो फोन ले सकेंगे. ग्राहक इस ऑफर का फायदा 21 जुलाई से उठा सकते है. पुराना फोन लौटाने पर जो नया फोन मिलेगा, उसमें ज्यादा फीचर्स होंगे. अगर आपके पास भी पुराना जियो फोन है तो इस ऑफर का लाभ जरुर आप भी उठाए.
रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन जियो गीगाफाइबर की घोषणा की है. ग्राहक इस सर्विस के लिए 15 अगस्त से myjio अप्प से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जिस शहर से जादा रजिस्ट्रेशन होगी वहा यह सर्विस सबसे पहले शुरु होगी. यह ब्रॉडबैंड सर्विस 1,100 शहरों में शुरू होगी. इस सर्विस की 10,000 घरों में टेस्टिंग चल रही है. इस सर्विस से बहुत सारे फायदे आपको मिलेंगे. इस सर्विस का इस्तेमाल कर के आप आसानी से अल्ट्रा एचडी मूवी, एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल, स्मार्ट होम सॉल्यूशंस और वर्चुअल रियल्टी एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर पाएंगे. जियो गीगा फाइबर का लोगों को लंबे समय से इंतजार था. ब्रॉडबैंड मार्केट में बीएसएनएल और एयरटेल ब्रॉडबैंड को टक्कर देने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो गीगा फाइबर लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि इस सर्विस की तहत ग्राहकों को 1जीबीपीएस तक की स्पीड मिलेगी. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको घर में जियो गीगा राउटर इंस्टॉल करना होगा. अब देखते है की इस सेवा शुरू होने के बाद ब्रॉडबैंड सेवा में क्रांती होती है या नही.
आपको यह आर्टिकल कैसा लगा जरुर कमेंट में बताए जिसे हमे लिखने में मदत होती है. टेक्निकल न्यूज़ के लिए हमे जरुर फॉलो करे.

Thursday, July 5, 2018

आसुस जेनफोन 5जेड देगा वनप्लस 6 को टक्कर, जानिए कीमत और खासियत



आसुस ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन आसुस जेनफोन 5 जेड लॉन्च कर दिया है. आसुस ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में जेनफोन 5 सीरीज के स्मार्टफोन- जेनफोन 5, जेनफोन 5 जेड और जेनफोन 5 लाइट पेश किया था. लेकिन भारत में केवल एक स्मार्टफोन जेनफोन 5 जेड ही लॉन्च हुआ है. भारत में इस फोन का OnePlus 6 और honor 10 से मुकाबला होगा. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने कई शानदार फीचर दिए हैं. आसुस जेनफोन 5 जेड स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्ननैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने इसमें 8जीबी का रैम, डुअल रियर कैमरा दिया है.
जेनफोन 5जेड की कीमत
ये स्मार्टफोन 9 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट लॉन्च किए है. आसुस जेनफोन 5 जेड के 6जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है. जबकि 6जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए है. वहीं 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपए है. oneplus 6 की ही रेंज में इस फोन की कीमत है. क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला वनप्लस 6 सबसे सस्ता फोन था पर अब वह किताब जेनफोन 5जेड को मिला है.
आसुस जेनफोन 5 जेड डुअल नैनो सिम कार्ड और डुअल वोएलटीई स्पोर्ट करता है. अब बात करते है कैमरा की तो , फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है. वही रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमे एक 12  मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल  कैमरा दिया गया है. इस फ़ोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ साथ  फेसअनलॉक का भी फीचर मिलता है.
वनप्लस 6 और ज़ेनफोन 5ज़ेड में डिस्प्ले नॉच और एआई फीचर्स भी हैं. इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर आईपीएल प्लस डिस्प्ले मिलता है वही वनप्लस 6 वहीं वनप्लस 6 में 6.28 इंच फुल एचडी+ (2246 × 1080 पिक्सल) सुपर आईपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए  दोनों फ़ोन में गोरिल्ला ग्लास दिया गया है.   ज़ेनफोन 5ज़ेड जेन यूआई 5.0 पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित है वहीं वनप्लस 6 ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर चलता है.
दोनों स्मार्टफोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है. ज़ेनफोन 5ज़ेड क्विक चार्ज 3.0 के साथ आती है वहीं वनप्लस 6 डैश चार्ज तकनीक के साथ आती है.
जेनफोन 5जेड खरीदने के लिए ऑफर
स्मार्टफोन की खरीद पर आईसीआईसीआई क्रेडिट व डेबिट कार्ड यूजर्स को 3000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है. साथ ही जियो ऑफर के तहत 2200 रुपए का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा भी मिल रहा है.

Friday, June 15, 2018

#फादर्स डे 2018 - फादर्स डे पर अपने पापा को दीजिये यह टेक गिफ्ट

आज फादर्स डे है. फादर्स डे पिताओं के सम्मान में एक व्यापक रूप से मनाया जाने वाला पर्व हैं जिसमे पितृत्व, पितृत्व-बंधन तथा समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है. हर किसी के पिता नाराल के तरह बहार से सक्त और अन्दर से मधुर होते है. पिता अपना प्यार कभी दिखता नहीं है, पर हर किसी के पिता उनसे बहुत प्यार करते है. पिता आमिर हो या गरीब लेकिन उनका प्यार एक ही जैसा होता है. वह अपने बच्चो को किसी भी चीज़ की कमी नहीं पड़नी चाइये इसलिए जी तोड़ के मेहनत करते है.
आज फादर्स डे के मौके पर आपके पिता को कुछ गिफ्ट देना चाहते है और आपको कुछ नहीं समझ आ रहा है. आज हम आपको बताएँगे कुछ बैस्ट टेक गिफ्ट जो आप आपके पिता को देकर उन्हें खुश कर सकते है. इस साल, सुनिश्चित करें कि आप उन्हें कुछ ऐसा उपहार दे, जो वह वास्तव में अपने कैबिनेट में हमेशा के लिए इसे संग्रहीत करने के बजाय, लंबे समय तक उस उपहार का इस्तेमाल करे. तो आपकी इसी उलझन को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे टेक गिफ्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनकी लाइफ को और सरल बना सकती है.
जानिए कुछ बेस्ट टेक गिफ्ट फादर्स डे के लिए
रोलर मिनी - यदि आपके पिता अपनी कार चलाते हैं तो इस फादर्स डे पे उन्हें रोलर मिनी डिवाइस गिफ्ट करे. रोलर मिनी एक ऐसी डिवाइस है जो आपके कार के कई सुविधाओं की पेशकश करती है जैसे कार के स्थान, डायग्नोस्टिक्स, ईंधन स्तर, बैटरी स्वास्थ्य आदि को ट्रैक करना. यह पहले साल के लिए मुफ्त डेटा सदस्यता के साथ एक पूर्व स्थापित सिम कार के साथ आता है. अमेज़न पे आपको यह रोलर मिनी  6012 रूपये में मिल जायेगा.
स्मार्टफोन - फादर्स डे के मौके पर कई ई-कॉम कंपनियां फोन पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही है. आपके पिता का के पास अगर सीधा और सिंपल फ़ोन हो और अगर वह काफी समय से एक अच्छा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है. तो आप आपके पिता को अपने बजट का एक अच्छा फ़ोन खरीद कर गिफ्ट दे सकते है.
हेडफोन्स - जिनके पापा को गाने सुनाने और फिल्म देखने का शौक है, वह उनके पापा के लिए एक बढ़िया सा हेडफोन्स खरीदकर अपने पापा को खुश कर सकते है. जिसे वो कहीं भी कभी भी म्‍यूजिक इंज्‍वाय कर सकते हैं. हेडफोन्स में वैसे तो बोस कंपनी के हेडफोन्स सबसे बेहतर होते हैं. उसके बाद सेनहाइज़र के हेडफोन्स अच्छे होते है. अगर आपका बजट कम है तो आप स्कलकैंडी के हेडफोन्स भी गिफ्ट कर सकते हैं.
फिटनेस बैंड- क्या आपके पापा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, तो इस काम को आसान करने के लिए इस फादर्स डे पर आपके पिता को फिटनेस बैंड दे सकते हैं. फिटनेस बैंड एक ऐसा इलेक्ट्रिक गज़ट है जो आपके फिटनेस को मॉनिटर करता है. अपने आप को फिट रखने का यह नया तरीका है. अगर आपके पापा स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की कभी-कभी अनदेखी कर देते हैं तो उनके लिए यह बेहतरी गिफ्ट साबित होगा. इसमें आप टॉम-टॉम रनर, फिटबिट, फास्टट्रैक और एमआई कंपनी में से कोई भी जो आपको अच्छा लगे और बजट में आये वह फिटनेस बैंड खरीद सकते है.
जीपीएस डिवाइस - अगर आपके  पापा को कई कई शहरों में काम पड़ता है. उसके लिए अक्सर बहार जाते है. आप आपके पापा को इस फादर्स डे के मौके पर उन्‍हें एक जीपीएस डिवाइस गिफ्ट कर सकते हैं. यह जीपीएस डिवाइस आपके पापा को रास्‍तों को समझने में मदत कर सकती है.

वीवो के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला वीवो Nex और Nex S हुए लॉन्च, जानिए उनके स्पेसिफिकेशन और कीमत

चीन की स्मार्टफोन कंपनी विवो ने अपने कुछ खास फ़ोन चीन में लॉन्च लॉन्च किया है. यह एक खास किस्म के सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है. आपको बता दे की यह फ़ोन 2 वैरिएंट ने लॉन्च किया गया है, एक का नाम वीवो Nex और दुसरे का नाम विवो Nex S है. चीन के शंघाई शहर में 12 जून को आयोजित एक इवेंट में इन स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है.
नेक्स चीनी कंपनी विवो का नवीनतम फ्लैगशिप फोन है, और अब तक कंपनी ने केवल अपने घरेलू बाजार में ही उसे लॉन्च किया है. कुछ ही दिनों में यह  यह दुनिया भर के अन्य क्षेत्रों में आएगा, लेकिन अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है. इस फ़ोन को लॉन्च करने से पहले ही कंपनी ने लॉन्च की तारीख के साथ टीजर जारी किया था. इस फ़ोन की कुछ जानकारियां फरवरी महीने में लीक हो गई थी.
वीवो Nex और Nex S के फीचर्स
यह दोनों स्मार्टफोन का सबसे बेहतर फीचर उसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा है. यह सेल्फी कैमरा ऊपरी हिस्से में 0.8 सेकेंड्स में फ्लिप होकर बाहर आयेगा. यह कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा जो AI को सपोर्ट करता है. रियर कैमरा की अगर बात करे तो, रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है. अब बात करते है प्रोसेसर की, Nex में 710 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर लगाया गया है जबकि वीवो Nex S में स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 845 प्रोसेसर दिया गया है. Nex स्मार्टफोन में 6जीबी रैम और 128जीबी मेमोरी दी गई है, वही NexS में 8जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी दी गई है. यह दोनों फोन एक बेजल लेस स्मार्टफोन है जिसमें 1.8 एमएम का साइड और 4.3 एमएम की बॉटम बेजल दिया गया है. इन दोनों स्मार्टफोन में 6.59 इंच की फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 2316 x 1080 पिक्सल है. इस दोनों फ़ोन में 4000 mah की बैटरी दी गई है. यह दोनों फ़ोन में एंड्राइड 8.1 ओरेओ बेस्ड फन टच ओएस 4.0 दिया गया है.
वीवो Nex और Nex S की कीमत
अब बात करते है इन दोनों फ़ोन के कीमत की, Nex S की कीमत 4,498 युआन (करीब 47,500 रुपये) और वीवो Nex की कीमत 3,898 युआन (लगभग 41,050 रुपये) है.

गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कैसे बदले | भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर कसा बदलावा

भारत गैस बुकिंग मोबाइल नंबर चेंज – Bharat Gas Online Number Kaise Badle नमस्कार दोस्तों, इस  वीडियो  में  हम  आपको  बताने  वाले  है  ...